Friday, October 18, 2024
No menu items!
Google search engine
HomeUTTAR PRADESHबरेली: एक के बाद एक 6 हत्याएं करने वाले सीरियल साइको किलर...

बरेली: एक के बाद एक 6 हत्याएं करने वाले सीरियल साइको किलर गिरफ्तार, पत्नी ने छोड़ा तो महिलाओं से करने लगा नफरत

उत्तर प्रदेश के बरेली के शाही और शीशगढ़ इलाके में महिलाओं की एक के बाद एक 6 हत्याएं करने वाले सीरियल साइको किलर कुलदीप गंगवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कुलदीप गंगवार नवाबगंज इलाके का रहने वाला है। उसने 6 महिलाओं की हत्या की बात कबूल की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सौतेली मां के सितम और पत्नी के दूसरे व्यक्ति से शादी करने के बाद कुलदीप महिलाओं से नफरत करने लगा था। इसी कारण से वह वारदातें कर रहा था।

दरअसल बरेली के शाही इलाके में एक के बाद एक महिलाओं की हत्या का शासन ने संज्ञान लिया तो पुलिस ने तकनीक के प्रयोग में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। इसके लिए खर्च भी बहुत किया, पर आरोपी न तो मोबाइल का प्रयोग करता था, न ही सड़क मार्ग से निकलता था। ऐसे में उसे खालिस पुलिसिंग से ही पकड़ा जा सका। सही मुखबिरी ने ही खुलासे की डगर आसान की। उम्मीद है कि अब शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में फैली दहशत पर विराम लग जायेगा।

25 किलोमीटर में 1500 CCTV कैमरे

वहीं साइको किलर को पकड़ने के लिए प्रधानों व संभ्रांत लोगों के सहयोग से पुलिस ने शाही के इर्द-गिर्द 25 km इलाके में 1500 CCTV कैमरे लगवाए। इनमें से 600 कैमरे तो एक खास दायरे में उन जगहों पर लगाए गए, जहां से आवाजाही ज्यादा रहती है। आसपास के मोबाइल टावरों के रेंज में आने वाले 1.5 लाख मोबाइल नंबरों का डाटा निकाला।

आरोपी कुलदीप न तो किसी वाहन का इस्तेमाल करता था, न ही सीधे सड़क पर जाता था। वह सुबह अपनी बहन या रिश्तेदार के घर से पैदल खेतों व पगडंडियों के रास्ते निकलता था। खेतों के बाहर महिलाओं की चप्पल आदि देखकर यह अंदाजा लगाता था कि महिला अकेली है या कोई और भी साथ है। वह मोबाइल फोन भी नहीं रखता था।

SSP अनुराग आर्य ने बताया कि अनीता देवी की हत्या के बाद घटनास्थल का जायजा कर यह समझ लिया कि हत्या किसी सिरफिरे ने की है। इसके बाद ही उन्होंने मुखबिर तंत्र पर ज्यादा जोर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी।

यह भी पढ़े: यूपी उपचुनाव: अजय राय ने कर दी हैं बड़ी डिमांड,बढ़ सकती है सपा और अखिलेश की टेंशन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments