Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
HomebhavishyavaaniNostradamus Prediction 2024: हो जाए सावधान! ये डरावनी भविष्यवाणियां जो सच होंगी...

Nostradamus Prediction 2024: हो जाए सावधान! ये डरावनी भविष्यवाणियां जो सच होंगी साल 2024, भारत को लेकर कही ये बड़ी बात

साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। 2023 बीत जाने के बाद अब लोगों के मन में ये सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर साल 2024 कैसा रहेगा। जिंदा नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर एथोस सैलोम ने साल 2024 को लेकर कई तरह की डरावनी भविष्यवाणियां की है।

आपको बता दे, फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता ‘माइकल दि नास्त्रेदमस’ ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में कुछ ऐसी भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें से ज्यादातर सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस के भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। इसकी वजह से लोग एथोस सैलोम को जिंदा और मॉर्डन नास्त्रेदमस के नाम से भी पुकारते हैं। आइए जानते हैं कि जिंदा नास्त्रेदमस ने साल 2024 को लेकर क्या-क्या भविष्यवाणियां की हैं।

ब्राजील के निवासी एथोस ने एक मीडिया के साथ बातचीत में बताया है कि साल 2024 चिंताजनक हो सकता है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में अफ्रीका से लेकर दक्षिण चीन सागर तक हर जगह विनाश और निराशा का पुर्वानुमान लगाया है।

हो सकता है तीसरा विश्व युद्ध
दक्षिण चीन सागर में एथोस सैलोम ने एक घटना को लेकर डर जताया है। उनका ऐसा कहना है कि इस साल एक बड़ा वैश्विक संकट आ सकता है। उन्होंने संभावना जताई है कि साल 2024 में अमेरिका, चीन और रूस के बीच एक बड़ा टकराव पैदा सकता है और ये तनाव ताइवान को लेकर हो सकता है।

रूस-यूक्रेन का युद्ध लेगा डरावना रूप
उन्होंने रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर भी चिंताई जताई है। उनका कहना है कि रूस यूक्रेन युद्ध में नाटो या अमेरिका शामिल होते हैं, तो स्थित बहुत खराब होने की उम्मीद है। सैलोम की भविष्यवाणी के मुताबिक, हितधारकों के बाहरी हस्तक्षेप और संघर्षों की वजह से मध्य पूर्व अस्थिर बना हुआ है। अफ्रीका में लीबिया, सूडान और नाइजीरिया जैसे देशों में विवादों और प्राकृतिक संसाधनों तक पहुंचने के कारण संघर्ष होने का खतरा है। उन्होंने एशिया के बारे में कहा कि भारत-पाकिस्तान और कोरियाई प्रायद्वीप चिंता बढ़ाने वाले क्षेत्र हैं।

भारत को लेकर ये कहा
सैलोम ने साल 2024 में भारत के उन्नति की बात कही है। उन्होंने कहा कि साल 2024 तक भारत के प्रगति की उम्मीद है और इसी के साथ भारत को टाइगर बताया है। सैलोम ने फिलीपींस, वियतनाम और चीन के कुछ इलाकों में तूफान बढ़ने की भी भविष्यवाणी की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments