Sunday, October 27, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeबॉलीवुडबॉलीवुड : क्यों अनिल कपूर ने छोड़ी फिल्म 'हाउसफुल 5'?

बॉलीवुड : क्यों अनिल कपूर ने छोड़ी फिल्म ‘हाउसफुल 5’?

अनिल कपूर बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं, जिनकी फिल्में उनके फैंस को बेहद पसंद हैं। अनिल की फिल्मों की रिलीज का आज भी दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। अनिल कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बहुत सी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार ने अब फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को छोड़ दिया है। जानिए क्या है वजह। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख स्टारर ‘हाउसफुल’ के 5वें सीक्वल का एलान पिछले साल दिसंबर में हुआ था। इस फिल्म में अक्षय और रितेश तो पहले से ही कंफर्म अभिनेता रहे हैं। दोनों ने अब तक चारों फिल्मों में साथ काम किया है, लेकिन फिल्म के बाकी कलाकारों में बदलाव होते गए हैं। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने कंफर्म किया था कि वह इस फिल्म में फिर से जुड़ रहे हैं। इससे पहले वह इसके तीसरे सीक्वल में दिखाई दिए थे। वहीं, अनिल कपूर का भी नाम ‘हाउसफुल 5’ से जोड़ा गया। कहा जा रहा था कि वह इसमें खास रोल निभाते नजर आएंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है।

क्यों अनिल कपूर ने छोड़ी फिल्म
आपको बता दें निर्देशक तरुण मनसुखानी की आगामी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की रिलीज दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म में बाकी स्टारकास्ट के अलावा अनिल कपूर भी नजर आने वाले थे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस फिल्म में अनिल कपूर नजर नहीं आएंगे, क्योंकि उन्होंने इस फिल्म को करने से साफ मना कर दिया है। इसका कारण फिल्म में उनकी फीस बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , अनिल को उनके मन मुताबिक फीस नहीं मिल रही है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि अनिल को कितनी फीस चाहिए थी। फिल्म को लेकर अभी तक अनिल की तरफ से कोई भी ऑफिसियल बयान नहीं आया है।

दिसंबर में फिल्म के अनाउंसमेंट पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा था, ”हाउसफुल फ्रेंचाइजी की भारी सफलता का क्रेडिट दर्शक को जाता है। ‘हाउसफुल 5’ की कहानी बहुत अलग है और लोगों को जरूर पसंद आएगी। इसके लिए बेहतरीन वीएफएक्स की भी जरूरत है, जिस कारण से रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है।” यह फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments