Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeचुनाव 2024लोकसभा चुनाव :मोदी योगी के गढ़ में प्रियंका और डिंपल एक साथ...

लोकसभा चुनाव :मोदी योगी के गढ़ में प्रियंका और डिंपल एक साथ भरेंगी हुंकार

यूपी में लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के लिए कल मतदान होना है। इसके साथ ही अब सातवें चरण के लिए घमासान तेज हो गया है। अमेठी और रायबरेली के बाद अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी 25 मई को वाराणसी और गोरखपुर पहुंच रही है। जहां वो इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगी। इस दौरान वो सपा प्रमुख अखिेलेश यादव या डिंपल यादव के साथ मंच साझा कर सकती है। वाराणसी और गोरखपुर के लिए प्रियंका गांधी का कार्यक्रम तय हो गया है। प्रियंका 25 मई शनिवार को पहले गोरखपुर पहुँचेगी, जहां वो इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी काजल निषाद के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगी। इसके बाद यहां से वो सीधा वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगी, जहां कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में प्रियंका गांधी और डिंपल यादव मिलकर रोड शो करेंगी। वाराणसी में रोड शो से पहले दोनों नेता काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शन-पूजन करेंगी।

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने लिखा, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दिनांक 25 मई 2024 को गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी काजल निषाद के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगी. इसके उपरांत वह वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के पक्ष में रोड शो का नेतृत्व करेंगी।

आपको बता दें इससे पहले प्रियंका गांधी ने गांधी परिवार के गढ़ रहे अमेठी और रायबरेली में भी चुनाव प्रचार की कमान संभाली हुई थी. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के समर्थन में कई जनसभाएं और नुक्कड़ सभाएं की और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का पूरा प्रयास की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments