Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
HomeinternationalChina's JUST Telescope : चीन बना रहा है ये नया एडवांस टेलिस्कोप,...

China’s JUST Telescope : चीन बना रहा है ये नया एडवांस टेलिस्कोप, 2 साल में ही खोज लेगा Alien की दुनिया

आने वाले साल 2026 में चीन को एलियन दुनिया से सम्बंधित सभी की जानकारी मिलने लगेगी। क्योंकि वह उत्तर-पश्चिम हिमालय के ऊंचे पहाड़ों पर एक नए प्रकार का एडवांस टेलिस्कोप बना रहा है। इस टेलिस्कोप का नाम है JUST यानी कि जियाओतोंग यूनिवर्सिटी स्पेक्ट्रोस्कोपिक टेलिस्कोप। यह टेलिस्कोप दो2 साल में बनकर तैयार हो जाएगा।

टेलिस्कोप को शंघाई जियाओतोंग यूनिवर्सिटी कर रही तैयार
जाकारी के मुताबिक, इस एडवांस टेलिस्कोप को शंघाई जियाओतोंग यूनिवर्सिटी निर्मित कर रही है। बता दे, इसे सायशीतेंग पहाड़ पर बनाया जा रहा है। यह पहाड़ उत्तर-पश्चिम चीन के क्विंघाई प्रांत के लेंघू के पास स्थित है। यहीं से चीन के सभी वैज्ञानिक अंतरिक्ष में नजर बनाये रखेंगे और बाहरी ग्रहों और नई एलियन दुनिया के बार में जानकारी पता करेंगे।

एक साथ कई टारगेट्स पर स्विच कर सकेगा फोकस
आपको बता दे, यहां लगे टेलिस्कोप का अपर्चर लगभग 4.4 मीटर है, यानी हर टेलिस्कोप एक बार में कई टारगेट्स पर स्विच कर फोकस कर सकता है। यह एक साथ बहुत सारे स्पेक्ट्रल ऑब्जरवेशन में सहायता करेगा। इसलिए दुनियाभर के वैज्ञानिकों को काफी उम्मीद है कि चीन के इस टेलिस्कोप से अंतरिक्ष में और भी कई नए खुलासे होंगे।

ये एडवांस टेलिस्कोप दुनियाभर में जाना जाएगा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह टेलिस्कोप सबसे अधिक ताकतवर स्पेक्ट्रल टेलिस्कोप है। यह काफी लंबे समय तक चीन और दुनिया के अन्य वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष के रहस्यों का खुलासा करने में सहायता करेगा क्योंकि यह टेलिस्कोप हाई-प्रेसिशन स्पेक्ट्रोमीटर से लैस है। जो मल्टी-टारगेट और हाई-प्रेसिशन स्पेक्ट्रल ऑब्जरवेशन के लिए दुनियाभर में जाना जाएगा।

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : बाबा वेंगा की साल 2024 की कुछ ये सबसे खतरनाक भविष्यवाणियां जो आपको चौका देंगी !

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments