Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
HomeUTTAR PRADESHअयोध्या : दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवंत...

अयोध्या : दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपने परिवार संग किए रामलला के भव्य दर्शन

उत्तर प्रदेश कैबिनेट व सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के अयोध्या में रामलला के भव्य दर्शन के बाद आज सोमवार यानी कि 12 फ़रवरी को को दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने रामलला के भव्य पूजा-अर्चना किए।

दिल्ली और पंजाब के CM ने किये रामलला के दर्शन
आज सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अयोध्या में अपने परिवार वालों के साथ रामलला के भव्य दर्शन किए। राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ अयोध्या नगरी नए आयाम गढ़ रही है। लगभग हर दिन लाखों की संख्या में लोग रामलला के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। बीते दिन रविवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचे थे। उनके साथ सत्ता पक्ष व विपक्ष के 330 विधायक मौजूद थे। यह पहली बार था जब किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ रामलला का दर्शन करने पहुंचे थे।

बता दे, बीते दिन रविवार को अयोध्या जाने वालों में भारतीय जनता पार्टी के लगभग 296, अपना दल एस के 13, रालोद के पांच, बसपा व कांग्रेस का एक-एक विधायक, निषाद पार्टी के 6 और सुभासपा के 5 विधायक शामिल रहे। इसके अलावा विधायकों के साथ उनके परिवार के करीब 100 सदस्य भी साथ पहुंचे थे।

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : बाबा वेंगा की साल 2024 की कुछ ये सबसे खतरनाक भविष्यवाणियां जो आपको चौका देंगी !

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments