Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeमनोरंजनफिल्म 'डॉन 3' में कियारा की एंट्री पक्की, रणवीर सिंह के साथ...

फिल्म ‘डॉन 3’ में कियारा की एंट्री पक्की, रणवीर सिंह के साथ बनेगी जोड़ी, फैंस एक्साइटेड

सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है। आपको बता दे, बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म की लीडिंग लेडी का खुलासा हो गया है। बॉलीवुड की खूबसूरत अदकारा कियारा आडवाणी की कास्टिंग को लेकर अब ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है।

डॉन यूनिवर्स में कियारा की एंट्री कनफर्म्ड
फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर फैंस के बीच हलचल दिन पर दिन बढ़ रही थी। अब इस फिल्म में कियारा की एंट्री कंफर्म हो गयी है। फैंस का अनुमान बिल्कुल सही निकला है। एक्ट्रेस कियारा की कास्टिंग को लेकर फैंस काफी खुश हैं। फैंस कियारा को बधाई दे रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ उनकी फ्रेश पेयरिंग देखना बहुत ही मजेदार होने वाला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर फरहान अख्तर को किरदार के लिए कियारा परफेक्ट लगीं। ये पहली बार होगा जब रणवीर सिंह एक साथ वो नज़र आएँगी। कियारा भी इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर काफी एक्साइटेड हैं। अभी तक फैंस ने कियारा को रोमांटिक, इंटेंस और कॉमिक जोनर में देखा है। अब ‘डॉन 3’ के साथ एक्शन मूवी में उनकी दमदार एंट्री हो गई है। फैंस का मानना है कियारा खुद को ऑल राउंडर साबित ज़रूर करेंगी। इस जोनर में भी वो दर्शकों का दिल जीत लेंगी।

कियारा ने किया प्रियंका चोपड़ा को किया रिप्लेस

फिल्म ‘डॉन 3’ की कास्टिंग नए तरीके से की गई है। एक्टर रणवीर सिंह ने शाहरुख खान को तो वही अब कियारा आडवाणी ने प्रियंका चोपड़ा को रिप्लेस किया है। क्राइम थ्रिलर में कियारा रोमा के किरदार में नज़र आएँगी। बता दे, फरहान अख्तर की ये फ्रेंचाइजी अमिताभ बच्चन की क्लासिक ब्लॉकबस्टर डॉन (1978) की रीमेक है। इसके पहले 2 पार्ट में शाहरुख ने डॉन का रोल प्ले किया था। रिपोर्ट्स की माने तो, फिल्म ‘डॉन 3’ की स्क्रिप्ट पर शाहरुख खान सहमत नहीं थे इसीलिए उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया था। इसके बाद मेकर्स ने रणवीर सिंह को कास्ट किया। उम्मीद है ये फिल्म साल 2025 में रिलीज हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments