Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeदेशक्यों किया तान‍िया ने सुसाइड, आखिर क्या रिश्ता है तान‍िया का IPL...

क्यों किया तान‍िया ने सुसाइड, आखिर क्या रिश्ता है तान‍िया का IPL क्रिकेटर अभ‍िषेक के साथ ? मोबाइल से खुलेंगे सारे राज

मॉडल तान‍िया सिंह सुसाइड मामले में अब सूरत पुलिस तेजी दिखा रही है। पुलिस ने इस मामले में जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। इस मामले में पुलिस सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की तरफ से खेलने वाले IPL क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को इस मामले पर पूछताछ करने के ल‍िए बुला सकती है।

पुलिस की जांच में अबतक कई खुलासे हुए हैं। वहीं पुलिस ने तान‍िया का मोबाइल जब्त कर ल‍िया है। अब पुलिस मोबाइल की CDR से इस मामले की गहराई तक पहुंचने की कोश‍िश में जुटी हुई है। बता दे, तान‍िया पेशे से मॉडलिंग और इवेंट मैनेजमेंट जॉब करती थीं। तान‍िया ने 19 फरवरी को फांसी लगाकर सुसाइड किया था। पुलिस की जांच में अभ‍िषेक के साथ मॉडल तान‍िया की कई फोटोज भी मिली हैं। तान‍िया ने इंस्टाग्राम पर कई मैसेज IPL क्रिकेटर अभ‍िषेक को भेजे थे, हालांकि उनको अभ‍िषेक ने कोई भी जवाब नहीं दिया था।

सूरत पुलिस के ACP वीआर मल्होत्रा ने बताया, 19 फरवरी को तान‍िया सिंह ने पंखे में फांसी से लटककर सुसाइड किया था। इसके बाद तान‍िया के पिता भवानी सिंह ने वेसु पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई थी। फ‍िलहाल मामले की जांच जारी है और मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड सामने आ गई है। अब आगे संबध‍ित लोगों को पूछताछ करने के लिए नोटिस भेज दिया गया है। तान‍िया के पर‍िवार वालों का स्टेटमेंट लेने का काम पुल‍िस की तरफ से किया जा रहा है।

क्या तानिया और अभ‍िषेक में दोस्ती का कोई रिश्ता था ?
वीआर मल्होत्रा ने बताया IPL क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर उनकी कई तस्वीरें सामने आयी हैं। वहीं तान‍िया के मोबाइल से अभिषेक शर्मा को मैसेज भेजे गए हैं, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है. ACP मल्होत्रा ने कहा कि समय आने पर अभिषेक शर्मा को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। फ‍िलहाल अभिषेक के खिलाफ कोई सबूत पुलिस हाथ नहीं लगा है।

तान‍िया सिंह के मोबाइल से मिले मैसेज 
ACP मल्होत्रा ने कहा क‍ि तान‍िया सिंह के मोबाइल से किये गए कई मैसेज भी सामने आये हैं, लेकिन इस बारे में मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है। ACP मल्होत्रा ने यह भी कि अभिषेक शर्मा और तान‍िया के इंस्टाग्राम फोटोज से ये बात फैल रही है कि दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। तान‍िया ने अभ‍िषेक को मैसेज भेजे थे, लेकिन कोई कॉल नहीं की थी।

अभ‍िषेक शर्मा का कर‍ियर 
जानकारी के मुताबिक, तान‍िया सिंह सुसाइड केस मामले में जिन अभिषेक शर्मा का नाम सामने आ रहा है, वो IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। अभिषेक ऑलराउंडर हैं। उन्होंने IPL में तकरीबन 47 मैचों में 137.38 के स्ट्राइक रेट से अबतक कुल 893 रन बनाए हैं। उनका हाइएस्ट स्कोर 75 रन है। अभिषेक IPL में अबतक 4 अर्धशतक लगा चुके हैं और 9 विकेट लिए हैं। अभ‍िषेक को साल 2022 के IPL ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने साढ़े 6 करोड़ रुपए में खरीदा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments