Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeदेशएल्विश के बाद अब उनके करीबियों की बढ़ी मुश्किलें! पहले नंबर पर...

एल्विश के बाद अब उनके करीबियों की बढ़ी मुश्किलें! पहले नंबर पर है इस गायक का नाम, पुलिस के रडार पर कई लोग

बिग बॉस Bigg Boss OTT (Hindi season 2) ke विजेता एल्विश यादव को रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और बीते दिन यानी की मंगलवार को हाई सिक्योरिटी बैरक में शिफ्ट किया गया। रविवार को एल्विश को लुक्सर जेल के क्वारंटीन बैरक में बंद रखा गया था। वहीं, अब एल्विश की ओर से कोर्ट में बहुत जल्द ही जमानत याचिका दाखिल की जाएगी। एल्विश की गिरफ्तारी के बाद इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर उसके विरोधी और समर्थक आमने-सामने आ गए हैं। कई विरोधी नोएडा पुलिस की गिरफ्तारी की तारीफ़ कर रहे हैं, तो वहीं समर्थक गिरफ्तारी को एक साजिश बता रहे हैं। वहीं, ईश्वर के साथ – साथ 2 और लोगों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार देर रात पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की। ईश्वर को एल्विश यादव का दोस्त बताया जा रहा है।

बता दे, सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे करीब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लुक्सर जेल भेजा गया। रविवार को उसे पहले दिन क्वारंटीन बैरक में रखा गया था। इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे जेल में बनी कड़ी सुरक्षित बैरक में शिफ्ट कर दिया गया। इस बैरक में पहले से 3 अन्य लोग बंद है, जो दूसरे जिलों से ट्रांसफर किए गए हैं।

एल्विश यादव के बाद अब उनके करीब लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसमें सबसे पहला नंबर हरियाणवी गायक फाजिलपुरिया का है। इसके अलावा 2-3 और लोग भी पुलिस के रडार पर हैं। इसकी जांच चल रही है कि सांप और उनके जहर के साथ सपेरे बुलाने वाले एल्विश के अलावा वहां और कौन लोग मौजूद थे। इसके साथ ही एक टीम सोशल मीडिया को भी पड़ताल कर रही है।

एल्विश से बात करने के लिए फोन कर रहे फॉलोवर्स
आपको बता दे, एल्विश यादव के फैन फॉलोवर्स पूरे देश भर में हैं और खासकर कई किशोर और यूथ उसे फॉलो करते हैं। नोएडा पुलिस ने जब एल्विश यादव को गिरफ्तार किया है, तब से अलग-अलग जगहों से युवा और किशोर नोएडा पुलिस के अधिकारियों काे फोन कर एल्विश से बात कराने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के साथ 6 लोगों के खिलाफ तीन नवंबर 2023 को नोएडा के कोतवाली सेक्टर-49 में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था ने सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में FIR दर्ज कराया था। इस मामले में पहले 4 सपेरों समेत 5 आरोपियों को पुलिस ने 2023 में 4 नवंबर को गिरफ्तार किया था। इस मामले पर एल्विश से पहले भी पूछताछ की गई थी। सपेरों के पास से बरामद 20 MM जहर की प्रयोगशाला में जांच की गई तब इसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। लेकिन अब इस मामले में एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments