Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
HomeUTTAR PRADESHउत्तर प्रदेश : सड़क पर टहलते युवक को बचाने में गई 3...

उत्तर प्रदेश : सड़क पर टहलते युवक को बचाने में गई 3 की जान, मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के एटा में आज 15 अप्रैल यानी की सोमवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गया। इस दुर्घटना में महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने वहां पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मौजूद लोगों से बातचीत करके दुर्घटना की पूरी जानकारी ली। मृतकों के परिवार वालों को सूचना दी गई है।

आपको बता दे, यह दुर्घटना मलावन थाना क्षेत्र के थरौली गांव में हुआ। मूल रूप से हाथरस जिले के हसायन के रहने वाले गुलशेर के बेटे गुल मोहम्मद का कन्नौज में ससुराल में है। आज सुबह वह अपने भाई निजाम और अपनी पत्नी नगमा के साथ शादी में शरीक होने ससुराल जा रहा था।

तभी थरौली गांव में एक व्यक्ति बीच रास्ते में टहल रहा था। उसे बचाने के चक्कर में बाइक पूरी तरह से अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जल्दबाजी में उन तीनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments