Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
HomeUTTAR PRADESHझांसी : सजे-धजे बैठे रह गए बाराती और लड़की ने शादी से किया...

झांसी : सजे-धजे बैठे रह गए बाराती और लड़की ने शादी से किया इनकार, ऐसी क्या थी डिमांड ?

यूपी के झांसी में एक बारात में बड़ा बवाल हो गया, आरोप यह है कि बारात चढ़ने से पहले लड़के पक्ष ने दहेज में करीब 8 लाख रूपये नगदी की मांग की और बारातियों के स्वागत के लिए शराब और बीयर की भी मांग कर दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद गया हो गई। बात इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि यह मामला मारपीट में बदल गया। नतीजा यह हुआ की बाराती दरवाजे पर खड़े रहे और लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद इस शादी के टूटने का जिम्मेदार दोनों पक्ष एक दूसरे को ठहराने लगे। बता दे, ये पूरा मामला झांसी के शहर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती का है। नई बस्ती के निवसी संतोष कश्यप के बेटे विशाल की शादी सीपरी बाजार के पाल कालोनी के रहने वाली सोनम के साथ तय हुई थी। सगाई की रस्में हो चुकी थीं और 21 अप्रैल को बारात आनी थी।

आपको बता दें कि दुल्हन सोनम का आरोप है कि लड़के वालों ने शादी से पहले दहेज में अचानक करीब आठ लाख रुपये की डिमांड कर दी। शादी के दिन दोपहर में दूल्हा विशाल अपने कुछ रिश्तेदारो के साथ इसी सिलसिले में बात करने घर आया था, परिवार वालों ने दूल्हे के साथ आये लोगों का स्वागत चाय नाश्ते से किया। लेकिन वह लोग शराब और बीयर की डिमांड करने लगे। इस पर लड़की पक्ष ने उन्हें माना कर दिया ,और साथ ही लड़की ने भी इसका विरोध किया।

आरोप है कि लड़की के साथ लड़के ने इसी बात को लेकर मारपीट कर दी और घर वालों से भी बदतमीजी की। जब विवाद ज्यादा बढ़ने लगा तो लड़की सोनम ने शादी से इनकार कर दिया। सोनम ने कहा कि हमारी शादी दहज के कारण टूटी है। जब इस पुरे मामले की जानकारी दूल्हे के पिता और परिवार वालों से ली गई तो उन्होंने कहा कि दुल्हन और दुल्हन के परिवार द्वारा लगाए गए सारे आरोप बे- बुनियाद है लड़की पक्ष वालों ने लड़के के साथ मारपीट की और स्वयं ही शादी से मना किया है. दूल्हे के पिता का आरोप है कि दूल्हा व कुछ रिश्तेदार वहाँ पर इंतजाम देखने गये थे तभी लड़की पक्ष के लोग विवाद करने लगे. इसी दौरान कुछ लोगों ने दूल्हे विशाल के साथ मारपीट की और रिश्ता तोड़ने की बात कह दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments