Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeचुनाव 2024अमेठी लोकसभा सीट :कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने निकाला रोड शो...

अमेठी लोकसभा सीट :कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने निकाला रोड शो , बोले इस बार हम जीत दर्ज करेंगे

कांग्रेस पार्टी बहुत विचार विमर्श करने के बाद अमेठी लोकसभा सीट से किशोरी लाल शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। शर्मा राजीव गाँधी के समय से ही अमेठी से जुड़े हुए हैं। शुक्रवार यानि आज जब वह नामांकन के लिए निकले तो हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके जुलूस में शामिल हो गए। इस दौरान कार्यकर्ता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और किशोरी लाल शर्मा जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। इसके पहले पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी के कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्होंने कहा कि किशोरी लाल जी अमेठी के गांव-गांव को जानते हैं। लंबे समय से यहां काम कर रहे हैं। अब हमें मिलकर उन्हें जिताने का काम करना है।

कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभारी हूँ कि उन्होंने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को इतना बड़ा मौका दिया।उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता हमारे साथ है और हम जीत हासिल करेंगे।

किशोरी लाल शर्मा मूल रूप से पंजाब के लुधियाना से ताल्लुक रखते हैं। राजीव गांधी उन्हें पहली बार 1983 के आसपास अमेठी लेकर आये थे। तब से वह अमेठी के होकर रह गए। 1991 में राजीव गांधी की मौत के बाद जब गांधी परिवार ने यहां से चुनाव लड़ना बंद किया तो भी शर्मा कांग्रेस पार्टी के सांसद के लिए काम करते रहे। उन्हें संगठन ही नहीं बल्कि गाँधी परिवार का भी वफादार माना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments