Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeचुनाव 2024मां के बाद अब पिता अखिलेश के चुनाव प्रचार में पहुंचीं अदिति,...

मां के बाद अब पिता अखिलेश के चुनाव प्रचार में पहुंचीं अदिति, कन्नौज में लगाई चौपाल, जनता को किया सम्बोधित

साल 2024 लोकसभा चुनाव जारी है। इस बीच समाजवादी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव चर्चाओं में हैं। मैनपुरी में वोटिंग के बाद अब अदिति यादव अपने पिता अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार के लिए कन्नौज पहुंच गई हैं। अदिति यादव यहां लोगों के बीच जाकर 13 मई को होने वाले मतदान के लिए साइकिल का बटन दबाने की अपील कर रही हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव में 3 चरणों का मतदान हो चुका है। अब चौथे चरण में मतदान 13 मई को होना है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट पर मतदान होगा। बता दे, कन्नौज में सपा से अखिलेश यादव और भाजपा के सुब्रत पाठक के बीच मुकाबला है।

इस लोकसभा चुनाव में मैनपुरी सीट पर अपनी मां डिंपल यादव के प्रचार के बाद अब अदिति यादव अपने पिता अखिलेश यादव के लिए कन्नौज पहुंच चुकी हैं। अदिति ने पार्टी पदाधिकारियों से मिलने के बाद कन्नौज सदर विधानसभा क्षेत्र की कई जगहों पर जनसंपर्क और चौपाल लगाकर पिता के लिए में वोट मांगे। बता दें, 7 मई यानी बुधवार को अदिति यादव ने सबसे पहले पार्टी कार्यालय के पास दलितों के गांव नसरापुर में सम्बोधन किया। इसके बाद उन्होंने करनपुर गांव में चौपाल लगाकर संबोधित किया।

संबोधन में अदिति यादव ने कहा कि यहां की जनता ने नेताजी को चुना, मम्मी और पापा को चुना। इससे पहले साल 2014 में माँ के साथ यहां आई थी, अब दस साल बाद पिता के लिए आप लोगों से वोट मांग रही हूं। यहां समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा कई विकास के काम कराए गए हैं, इसलिए इन विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए 13 में को साइकिल पर बटन दबाकर पिता को जिताये।

बता दे, कि इससे पहले अदिति यादव अपनी मां डिंपल यादव के लिए मैनपुरी में चुनाव का प्रचार कर रही थीं। मैनपुरी में 7 मई को वोटिंग हो गयी है। मैनपुरी में डिंपल यादव के सामने योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह खड़े हैं। साल 2024 से पहले यहां मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था, जिसमें डिंपल यादव जीत दर्ज की थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments