Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeमनोरंजनभगवान शिव के महाभक्त हैं बॉलीवुड के ये सितारे, लिस्ट में सारा,...

भगवान शिव के महाभक्त हैं बॉलीवुड के ये सितारे, लिस्ट में सारा, रवीना से लेकर अजय देवगन का नाम शामिल

आम लोगों की तरह बॉलीवुड के कई स्टार्स भी ईश्वर में अपनी अपार श्रद्धा रखते हैं। उनमें से कुछ स्टार्स तो कई बार मंदिरों में भी दिख जाते हैं। आइए आज हम आपको इस लेह में बताएंगे बॉलीवुड के उन कुछ स्टार्स के बारे में जो भगवान शिव के परम भक्त हैं। जो एक नहीं बल्कि कई बार शिव के दरबार में पूजा करते दिखाई देते हैं।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान का है। सारा अली खान कई बार शिव मंदिर में माथा टेकती दिख चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे महादेव के दर्शन के लिए कई बार शिव मंदिर और केदारनाथ की भी यात्रा कर चुकी हैं।

इस लिस्ट में में दूसरा नाम बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रवीना टंडन का भी शामिल है। रवीना टंडन ईश्वर में अपार श्रद्धा रखती हैं। हाल ही में अभिनेत्री अपनी बेटी राशा के साथ भगवान् शिव के दरबार में हाजिरी लगाती हुई नजर आईं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा की फोटोज काफी वायरल भी हुईं।

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी शिव के प्रति अपार आस्था रखती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दिखाई दी थीं। अभिनेत्री ने कई बार कहा भी है कि भोले बाबा के प्रति उनके मन में अटूट विश्वास है। वे भी आम लोगों की तरह अपनी जिंदगी में ईश्वर की पूजा करती हैं।

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन भी शिव-भक्त के नाम से भी मशहूर हैं। उन्होंने तो महादेव शंभु का टैटू भी अपने सीने पर बनवाया हुआ है। एक्टर अजय देवगन भगवान शिव को अपना गुरु मानते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments