Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeमनोरंजनसलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पकड़ा गया छठा...

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पकड़ा गया छठा आरोपी, हुआ गिरफ्तार

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के मुंबई में स्थित घर के बाहर 14 अप्रैल को हुई फायरिंग की घटना में पुलिस जांच में जुटी हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच को एक सुराख हाथ लगा है। इस मामले में छठा आरोपी अब गिरफ्तार हो चुका है। बता दे, इस आरोपी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है, जिसका नाम हरपाल सिंह उम्र 37 साल है। उसे मुंबई की महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ‘हरपाल सिंह के बारे में एक अन्य आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी से पूछताछ के बाद सामने आई। हरपाल ने मोहम्मद रफीक चौधरी को सलमान खान के घर के आसपास रेकी करने के लिए कुछ पैसे दिए थे। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने मामले के पांचवें आरोपी मोहम्मद चौधरी को राजस्थान से पकड़कर गिरफ्तार किया था।

दरससल, इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले दो आरोपियों को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया था। इसके बाद दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद पांचवे आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार करने के बाद अब छठे आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस 14 अप्रैल को हुई घटना में सबूत इकठ्ठा कर छानबीन कर रही है। सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका भाई अनमोल विश्नोई वांछित आरोपी शामिल हैं।

एक आरोपी आत्महत्या कर चुका है
क्राइम ब्रांच के अनुसार, पांचवे आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने 12 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रेकी की थी और उसका वीडियो बनाकर अनमोल बिश्नोई को सेंड किया था। इस मामले में सागर पाल और विक्की गुप्ता ने फायरिंग की थी। वहीं अनुज थापन और सोनू बिश्नोई पर हथियार मुहैया कराने के आरोप हैं। इस मामले में पहले ही एक आरोपी के पकड़ लिये जाने उसने आत्महत्या कर ली थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments