Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
HomePOLITICALउत्तर प्रदेश :कांग्रेस सुप्रीमो बोले इंडिया गठबंधन काफी आगे ,भाजपा की विदाई...

उत्तर प्रदेश :कांग्रेस सुप्रीमो बोले इंडिया गठबंधन काफी आगे ,भाजपा की विदाई तय

कांग्रेस सुप्रीमो मल्लिकार्जुन खरगे ने लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ आज संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। खरगे ने संबोधन की शुरुआत अपने राजनीतिक जीवन के बारे में जानकारी देते हुए की। उन्होंने कहा कि अब तक चार चरणों के चुनाव हो चुके हैं। इंडिया गठबंधन काफी आगे है। जनता ने पीएम मोदी की विदाई तय कर दी है। खरगे ने कहा कि ये चुनाव विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ वो लोग हैं जो कुछ अमीरों के लिए धर्म का प्रयोग कर रहे हैं और दूसरी तरफ गरीबों और नौजवानों के लिए लड़ रहे हैं। खरगे ने कहा कि ये लड़ाई आरक्षण और संविधान बचाने की लड़ाई है। ये चुनाव को देश के भविष्य व संविधान को बचाने के लिए है। संविधान बचेगा तो आरक्षण भी बचेगा।

उन्होंने आगे कहा कि इस तानाशाही में लोगों के वोट का अधिकार भी सुरक्षित नहीं रहेगा। भारतीय जनता पार्टी के लोग लोगों को डराकर पर्चा दाखिल नहीं करने दे रहे हैं। हैदराबाद में बीजेपी उम्मीदवार मुस्लिम महिलाओं का बुर्का हटाकर देख रही है। यहां तक की बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी डराया धमकाया जा रहा है। इन सबके बावजूद भी NDA से INDIA गठबंधन आगे है। खरगे ने आरएसएस (RSS) चीफ मोहन भागवत पर भी तीखा तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने संविधान को बदलने की बात की थी। बीजेपी के कई बड़े नेता संविधान बदलने की बात करते रहते हैं लेकिन इन सब लोगों को मोदी कभी नहीं मना करते हैं।

जातीय जनगणना हमारा मुद्दा
खरगे ने कहा कि हम सरकार में आने पर जातीय जनगणना करेंगे। इससे लोगों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति का अंदाजा लग सके। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमारे घोषणा पत्र के बारे में जनता के बीच झूठ फैला रहे हैं। वो बताते हैं कि कांग्रेस लोगों की संपत्ति का सर्वे करवाएगी।

पांच की जगह 10 किलो अनाज देंगे – खरगे
खरगे ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी तो हम 10 किलो अनाज देंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि देश के 80 करोड़ गरीबों को हम मुफ्त अनाज दे रहे हैं। उन्होंने ये नहीं बताया कि खाद्य सुरक्षा कानून तो हम लेकर आए। प्रेस कांफ्रेंस के बाद खरगे अमेठी व रायबरेली में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी का झूठ जितना परवान चढ़ना था चढ़ चुका है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है। 4 जून को प्रेस की स्वतंत्रता का दिन भी होगा। बीजेपी इस बार 140 सीटें भी नहीं पा पाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments