Sunday, October 27, 2024
No menu items!
Google search engine
HomePOLITICALजल मंत्री आतिशी से मिलने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव

जल मंत्री आतिशी से मिलने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव दिल्ली की जल मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता आतिशी से मिलने लोकनायक अस्पताल पहुंचे हैं। दरअसल दिल्ली जल संकट और हरियाणा से पानी की आपूर्ति को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद 25 जून की देर रात उन्हें लोकनायक अस्पताल लाया गया था। आतिशी को लोकनायक अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनके अनशन पर विराम लग गया है।

डॉक्टरों की टीम ने कहा कि आतिशी को मंगलवार सुबह 3:48 बजे इमरजेंसी में लाया गया। जांच के दौरान ब्लड शुगर बहुत कम पाया गया। इसे देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया है। जब आतिशी अस्पताल में भर्ती हुई थीं, तब उनका ब्लड शुगर 44 था। यूरीन में कीटोन थे। उनके ईसीजी में भी बदलाव पाए गए हैं, इसलिए उनको आईसीयू में रखना पड़ा।

आपको बता दें सोमवार शाम को भी एलएनजेपी के डॉक्टरों की टीम ने अनशन स्थल पर जाकर आतिशी के स्वास्थ्य का परीक्षण किया था। उस वक्त भी उनका ब्लड शुगर लेवल काफी कम था और उनको अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी थी लेकिन उन्होंने हमें लिखित में कहा कि वे अस्पताल में भर्ती नहीं होना चाहती हैं। इसके बाद ब्रेन से उनका ब्लड सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट करीब रात 10 बजे आई।

डॉक्टरों ने कहा कि रिपोर्ट देखने के बाद हमने उनसे कहा था कि ब्लड शुगर का लेवल बहुत खतरनाक स्तर पर नीचे पहुंच गया है। यह खतरनाक हो सकता है। ICU में भर्ती होने के बाद उनके सारे पैरामीटर्स ठीक हैं। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही है।

यह भी पढ़े : मायावती का आरोप: सत्ता पक्ष और विपक्ष संविधान बचाने का नाटक कर रहे हैं

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments