Sunday, October 27, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeचुनाव 2024लोकसभा चुनाव :शाह के बयान पर भड़के सीएम केजरीवाल

लोकसभा चुनाव :शाह के बयान पर भड़के सीएम केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने मंगलवार यानि आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केजरीवाल ने कहा कि पांचवे चरण का चुनाव खत्म हो गया है, चुनाव जैसे -जैसे अपने अंतिम दौर की तरफ जा रहा हैं वैसे -वैसे साफ होता जा रहा है कि 4 जून को देश से मोदी सरकार जा रही है।

इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है। कई लोगों ने सर्वे किए हैं। इसमें निकलकर आया है कि इंडिया गठबंधन को अपने दम पर 300 से अधिक सीट मिल रही हैं। साफ सुथरी और स्थायी सरकार बनेगी। कल गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में आए। उनकी जनसभा में 500 से भी कम लोग थे। उन्होंने देश के लोगों को गाली दी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के समर्थक पाकिस्तानी हैं। दिल्ली में 70 में से 62 सीट, पंजाब में 117 में 92 सीट, गुजरात में 14 प्रतिशत वोट दिया। गोवा, यूपी, आसाम में आम आदमी पार्टी को वोट मिला।

पंजाब के लोग पाकिस्तानी? गुजरात, गोवा, उत्तर प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश और देश के कई हिस्सों के लोगों ने हमें प्यार और विश्वास दिया, क्या इस देश के सभी लोग पाकिस्तानी हैं? इस बात पर इतना घमंड है कि आप लोगों को गाली देने लगे और धमकाने लगे। आप अभी तक पीएम नहीं बने हैं और इतने अहंकारी हो गए हैं।आपको पीएम ने अपना वारिस चुना है। अभी से अहंकार हो गया। अहंकार कम कीजिए। अमित शाह को लोग पीएम नहीं चुन रहे हैं। आपकी सरकार जा रही है। देश की जनता को गाली देंगे, तो देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ भी दिल्ली आए थे। आपके असली दुश्मन आपकी पार्टी में बैठे हैं। पीएम और अमित शाह ने उत्तर प्रदेश से उन्हें हटाने का पूरा प्लान तैयार कर लिया है, उनसे निपटिए। इंडिया को बढ़ाना और बचाना है, तो इंडिया गटबंधन को जिताना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments