Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
HomeUTTAR PRADESHमुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात, उत्तर प्रदेश में राजभर-दारा बनेंगे मंत्री,...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात, उत्तर प्रदेश में राजभर-दारा बनेंगे मंत्री, RLD को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

दिल्ली में बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल की चर्चाएं ज़ोर पकड़ ली हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की है। बता दे, भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड की हुई बैठक में सहयोगी दलों में सीट साझा तय होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के अनुमान लगाया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में सहयोगी दलों ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा (1 सीट), अपना दल (2 सीट), निषाद पार्टी (1 सीट) और RLD (2 सीट) को 6 सीटें देने पर सहमति बन गई है। अनुमानित मंत्रिमंडल विस्तार में ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान को मंत्री बनाये जाने का निर्णय किया जा स्काट है। वहीं, NDA में शामिल RLD से भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा चल रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले आज शुक्रवार या शनिवार यानी की 2 मार्च को 100 से जायदा उम्मीदवारों की लिस्ट और 10 मार्च तक लगभग 250 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किये जाएंगे।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले प्रधानमंत्री निवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की तकरीबन 6 घंटे तक आयोजित हुई बैठक में 21 राज्यों की 300 सीटों पर उम्मीदवारो का पैनल गठित किया गया है। आपको बता दे, इस आयोजित बैठक में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पंजाब में गठबंधन पर चर्चा होने तक उम्मीदवार घोषित ना करने का निर्णय किया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments