Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeबॉलीवुडसुशांत सिंह राजपूत की बहन ने प्रधानमंत्री से की रिक्वेस्ट - 'भाई...

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने प्रधानमंत्री से की रिक्वेस्ट – ‘भाई की मौत को लेकर अब तक खोज रहे जवाब’

बॉलीवुड सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत के हुई असमय मौत ने पूरे देश के लोगों को तगड़ा झटका दिया था। जब ये खबर सामने आने के बाद उनके परिवार और दोस्तों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री और आम जनता सदमे में आ गए थी। साल 2020, 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई में अपने बांद्रा वाले अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। रिपोर्ट्स में के मुताबक, इस केस को आत्महत्या बताया गया था। हालांकि इस केस में एक जांच शुरू हुई, जो आज तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची सकी है।

उस समय सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के परिवार ने FIR दर्ज करवाई थी और मामले की जांच CBI को सौंप दी गई थी। मगर सुशांत का परिवार और उनके फैन्स आज भी इस जांच से अपडेट का आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से एक वीडियो शेयर किया है और उनसे इस मामले में दखल देने आग्रह किया है।

सुशांत की बहन ने PM मोदी से किया आग्रह
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से कहा कि ये मैसेज वो PM नरेंद्र मोदी के नाम शेयर कर रही हैं। उन्होंने मैसेज में लिखा, ‘मैं आपको ध्यान दिलाना चाहती हूं कि मेरे भाई को गुजरे हुए लगभग 45वां महीना हो गया है और हमारे पास अबतक CBI की जांच को लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है।

वीडियो के कैप्शन में श्वेता ने लिखा, ‘मेरे भाई सुशांत के असमय हुई मौत को 45 महीने हो चुके हैं, और हम आज भी जवाब खोज रहे हैं। मोदी जी, कृपया इस CBI जांच की प्रोग्रेस पता करने में हमारी सहायता करें। हम सुशांत को न्याय दिलाना चाहते हैं।

बता दे, सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में आई फिल्म ‘काई पो छे’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। उनके निधन से पहले उनकी आखिरी मूवी ‘दिल बेचारा’ थी, जो OTT प्लेटफार्म हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments