Monday, May 20, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeचुनाव 2024लोकसभा चुनाव :क्यों AAP सांसद चड्ढा लोकसभा चुनाव से गायब है ?...

लोकसभा चुनाव :क्यों AAP सांसद चड्ढा लोकसभा चुनाव से गायब है ? एक पार्टी नेता ने बता दी बड़ी वजह

2024 लोकसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा गायब हैं, इस बात को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर राघव चड्ढा कहां हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान आप के नेता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांसद को उनकी आखों में दिक्कत के बाद संभावित अंधेपन का सामना करना पड़ा है। राघव चड्ढा लगभग दो महीने से आंख की सर्जरी के लिए लंदन में हैं। उनकी आंखों की रोशनी भी जा सकती थी। इस इलाज के लिए वह यूके गए हुए हैं। वह जल्द ही स्वस्थ होकर वापस आएंगे और अभियान में शामिल होंगे।

जा सकती थी आखों की रौशनी
दिल्ली आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज बताया कि फिलहाल वह अभी ब्रिटेन में हैं। सांसद की आखों में कुछ दिक्कत थी और मुझे जानकारी मिली कि यह काफी गंभीर थी ,दिक्कत इतनी बड़ी थी कि आखों की रोशनी भी जा सकती थी। जिसके इलाज के लिए सांसद यूके में बीते दो महीने से हैं।

सांसद राघव चड्ढा लंदन में हैं
आपको बता दें कि इस समय सांसद चड्ढा लंदन में हैं। वह विट्रोक्टोमी के लिए अपनी पत्नी परिणीति चोपड़ा के साथ लंदन गए थे। दरअसल विट्रोक्टोमी एक प्रकार की सर्जरी होती है, जो आखों में रेटिना डिटेचमेंट को रोकने के लिए की जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments