Tuesday, May 21, 2024
No menu items!
Google search engine
HomeमनोरंजनSuicide case : भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे ने फांसी लगाकर दी जान,...

Suicide case : भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे ने फांसी लगाकर दी जान, यहां जाने पूरा मामला

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। भोजपुरी इंडस्ट्री की मश्हूर एक्ट्रेस अमृता पांडे की मौत हो गई है। यह खबर भी सामने आ रही है कि एक्ट्रेस ने खुदकुशी की है। पुलिस की जांच-पड़ताल में पता चला है कि अमृता ने अपने गले में साड़ी का फंदा लगाकर खुदखुशी की।

एक्ट्रेस अमृता पांडे ने खुदखुशी क्यों की इसका कारण अबतक पता नहीं चल पाया है, लेकिन एक्ट्रेस ने मरने से पहले अपने व्हाट्सऐप स्टेटस के माध्यम से कुछ कहने का प्रयास किया था। उन्होंने अपने व्हाट्सऐप स्टेटस में लिखा था- दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी, हमने अपनी नाव डुबा कर उसकी राह को आसान बना दिया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही जोगसर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घटनास्थल की FSL से जांच कराई, जहां मौके से गले में बंधा साड़ी का फंदा, मोबाइल व अन्य सामान जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि शाम में उन्हें इस घटना की जानकारी मिली कि अपार्टमेंट में एक महिला ने खुदकुशी की है।

पुलिस ने जब पूछताछ की तो एक्ट्रेस के परिवार वालों ने बताया कि तकरीबन 3:30 बजे के आस पास बहन अमृता के कमरे में गई। वहां वो साड़ी में बंधे फंदे से लटकी हुई दिखी। अफरा-तफरी में परिवार ने उस उस फंदे को चाकू से काट कर अमृता को बेड पर लेटाया और तुरंत पास के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इसके बाद परिवार के लोग अमृता के शव को लेकर वापस घर लौट आए।

एक्ट्रेस शादीशुदा थीं
परिवार ने बताया कि घर में कुछ दिन पहले ही अमृता की बहन वीणा की शादी के बंधन में बंधी थी। शुक्रवार की रात सभी लोग काफी खुश थे। फिर अचानक से ऐसा क्या हो गया, किसी को समझ नहीं आया। उन लोगों ने बताया कि अमृता शादीशुदा थी, उनकी शादी साल 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। फिलहाल इन दोनों के कोई बच्चे नहीं हैं। बहन के अनुसार अमृता करियर को लेकर काफी दुखी रहती थी। वो डिप्रेशन में थी। इस कारण से वो अपना इलाज भी करा रही थी।

बता दे, एक्ट्रेस अमृता भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ कुछ वेब सीरीज में काम में रही थीं। एक्ट्रेस ने कई सीरियल के अलावा फिल्मों में भी कई किरदार निभाए हैं। हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला पार्ट रिलीज हुआ है। इसको लेकर वो काफी खुश थी। थानेदार ने बताया कि इस घटना की हर तरीके से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments