Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
Homeचुनाव 2024रायबरेली में भाई को मजबूत करने मैदान में उतरीं प्रियंका, मोदी पर...

रायबरेली में भाई को मजबूत करने मैदान में उतरीं प्रियंका, मोदी पर कसा तीखा तंज 

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने भाई राहुल गांधी के लिए बुधवार यानी आज से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। बछरावां विधानसभा क्षेत्र के फुलवासा में आयोजित एक नुक्कड़ सभा में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने आपकी जरूरतें और मदद करने की बजाय हाथ में 5 किलो राशन का बोरा थमा दिया। 5 किलो राशन से क्या होने वाला है? मोदी सरकार में जनता महंगाई और बेरोजगारी से बेहाल है।

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में रायबरेली से अपने परिवार के जुड़ाव का भी इतिहास बताया। उन्होंने आगे कहा कि 103 साल पहले किसान आंदोलन के दौरान नेहरू जी ने यहीं गिरफ्तारी दी थी। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह लोग बेरोजगारी और महंगाई जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं करते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस सत्ता में आई तो नौजवानों को रोजगार मिलेगा और ग्रेजुएट को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments